चलती ट्रेन में युवती से छेडखानी, जमकर हुई मारपीट

0
5132

बक्सर खबरः दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर लोकल ट्रेन में मनचलों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना बुधवार को 565 अप सवारी गाड़ी की है। जहां मनचलों ने लड़कियों पर फबतिया कसनी एवं छेड़खानी करनी शुरू की। इसी पर एक युवक ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। मनचले यही नही रूके फोन कर अपने दोस्तों को डुमरांव स्टेशन पर बुला कर उक्त बोगी पर पत्थराव करने लगे। इस उत्पात के कारण 30 मिनट तक ट्रेन रूकी रही। रेल पुलिस को खासाी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर लफंगे भागे। सूत्रों के अनुसार भोजपुर जिला के उदवंतनगर निवासी विनीत कुमार सिंह अपनी चचेरी बहन के साथ आरा से मुगलसराय जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन से सफर कर रहा था।

जैसे ही ट्रेन बिहीया स्टेशन पहुंची आधा दर्जन की संख्या में उक्त बोगी में सवार हुए मनचलों ने लड़की के पास बैठ फब्तियां कसनी शुरू की। जिसका विरोध युवक द्वारा किया गया। उस समय तो सभी युवक शांत हो गए। ट्रेन जैसे ही टुड़ीगंज पहुंची कि लफंगो द्वारा विनित के साथ मारपीट शुरू कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन के यात्री मूकदर्शक बने रहे। ट्रेन के डुमरांव स्टेशन पर रूकते ही पहले से तैयार युवकों द्वारा उक्त बोगी को लक्ष्य कर पथराव शुरू कर दिया गया। जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। वह युवक जैसे -तैसे कर अपनी बहन के साथ गार्ड बोगी में जाकर जान बचाई। रेल पुलिस के पहुंचने के बाद मनचले युवक वहा से भाग खड़े हुए। ट्रेन में सुरक्षाकर्मियों के अभाव में मनचलों द्वारा अक्सर ही ऐसी हरकतें की जाती है। इस संबंध में रेल पुलिस के एएसआई बशिष्ठ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस ने पथराव करने वाले युवकों को दौड़ाया। लेकिन सभी भाग निकले। उन्होंने बताया कि पीड़ित यात्री द्वारा इस घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वैसे इस घटना में संलिप्त मनचलों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here