गुड न्यूज -वाराणसी में भी कम होने लगा पानी

0
1543

बक्सर खबर : जिला वासियों के लिए अच्छी खबर है। गंगा का जलस्तर इलाहाबाद के साथ ही साथ वाराणसी में भी कम होने लगा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता सिहेंश्वर प्रसाद ने बताया कि इलाहाबाद में शुक्रवार को चार सेंटी मीटर प्रतिघंटा पानी कम हो रहा है। इसके अलावा वाराणसी में भी आज से एक सेंटीमीटर पानी कम होने लगा है। यह अच्छे संकेत हैं। अगर यही स्थिति रही तो शनिवार से यहां भी पानी कम होने लगेगा। फिलहाल शुक्रवार की दोपहर यहां पानी का दबाव स्थिर बना हुआ है। दोपहर बारह बजे 61.26 मीटर पानी आंका गया है। उन्होंने कहा कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। बाढ़ संरक्षात्मक बल के अध्यक्ष अब्दूल हयाक यहां कैंप कर रहे हैं। पिछली बार दो जगह तटबंध को नुकसान हुआ था। जिसकी वजह से दियरा के गांव जलमग्न हो गए थे। इस बार ऐसा नहीं हुआ है। जिसका परिणाम है कि गांव तक पानी पहुंचा जरुर है। लेकिन, घरों में नहीं पहुंचा है।

add iti
add iti

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here