किसान को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

0
3206

बक्सर खबरः किसान को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना धनसोई थाना क्षेत्र के पठकवलिया गांव में शुक्रवार देर रात 2:30 बजे की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोरखनाथ मिश्रा(80) खलिहान में सोए हुए थे। उसी दौरान अपराधियों ने दो गोली मारी और फरार हो गए। आनन-फानन में परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार दोनो गोली कमर के पास लगी है।

आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा। घायल को रेफर कर दिया गया है। इस वजह से फर्द बयान नहीं हो सका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला पारिवारक विवाद लग रहा है। परन्तु घटना की सही जानकारी पीड़ित के बयान के बाद ही हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here