कमाउ दुल्हे के चक्कर में लूट गयी फूल सी पूजा

0
2604

बक्सर खबर : प्रेम विवाह का सच कभी कभी इतना कड़वा होता है कि उसकी सच्चाई बताना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही हुआ है धनसोई थाना के बावनबांध की रहने वाली पुजा रंजन के साथ उसने एक माह पहले 5 जनवरी को राजेश प्रसाद से शादी की थी। राजेश बैंक में नौकरी करता है। यह जान लड़की के परिवार वाले सहर्ष तैयार हो गए। पर अगले महीने की पांच तारीख से पहले ही यह रिश्ता दहेज की भेंट चढ़ गया। लड़के पिता ने लड़की वालों से तीन लाख रुपये की मांग कर दी। लड़की वाले यह रकम देने में अक्षम है। नतीजा शादी टूटने के कगार पर है। इसकी प्राथमिकी गुरुवार 4 फरवरी को महिला थाने में दर्ज की गयी।

कमाउ दुल्हे के चक्कर में फंस गयी फूल की किशोरी
बक्सर : बैंक में नौकरी करने वाले राजेश के चक्कर में फूल ही पूजा फंस गयी। घर वालों ने भी लड़के की बातों में आकर महज 18 साल की बच्ची की शादी उसके साथ कर दी। पुलिस की अनुसार पूजा बहुत ही मासूम है। जबकि उसका पति उससे उम्र में बड़ा है। बावजूद इसके लड़के वाले लोभ में पड़ गए हैं।

प्रेम विवाह से पलट गया युवक
बक्सर : राजेश प्रसाद सिमरी थाना के मझवारी गांव का रहने वाला है। ग्रामीण बैंक वैशाली में काम करने वाला युवक शादी में अपने दोस्तों के साथ शामिल हुआ था। जब पुलिस ने उससे संपर्क किया तो वह एक दम से पलट गया। उसने कहा कि बंदूक की नोक पर उसकी शादी कर दी गयी है।

लड़की वालों ने पुलिस को दिए साक्ष्य
बक्सर : महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि लड़की वालों ने इस शादी के पर्याप्त साक्ष्य मुहैया कराए हैं। इनकी शादी मंदिर में हुई है। जिसमें लड़की के परिवार वालों के अलावा राजेश के साथ बैंक में काम करने वाले साथी व उसकी मां एवं मामा भी शामिल थे। बावजूद इसके वह सच्चाई से मुकर रहा है।

लड़के के पिता ने पैदा की अड़चन
बक्सर : लड़की की बात माने तो दहेज की बात उसके ससुर ने खड़ी की। स्वयं सरकार नौकरी करने वाले उसके ससुर ने अपने बेटे की शादी कहीं तय की थी। जब उसने उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कर ली तो उन्होंने ने यह ताना बाना बुना है। पुलिस ने राजेश और उसके पिता दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here