युवक की हत्या, नदी किनारे मिला शव

0
3267

-आज सुबह मिला शव, सर में लगी है गोली
बक्सर खबर। आज मंगलवार की सुबह युवक का शव कंचन नदी के किनारे मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उसके सर में गोली लगने जैसा निशान है। युवक की पहचान सुजीत कुमार गुप्ता (30) पुत्र तारकेश्वर गुप्ता के रुप में हुई है। थानाध्यक्ष के अनुसार सोमवार की रात आठ बजे से ही वह लापता था।

उनवांस गांव का युवक पेशे से दुकानदार था। गांव के पास से ही गुजरने वाली कंचन नदी के किनारे उसका शव देखा गया। यहां तक वह कैसे और किसके साथ आया। इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। पूछताछ जारी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है। कोई उसे वहां तक साथ ले गया। नदी किनारे ले जाकर हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here