मझरियां में चली गोली, दो घायल

0
1751

बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के मझरियां गांव में आज रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूत्रों के अनुसार उस वक्त अपराह्न के चार बज रहे थे। आपसी मारपीट के बाद अपना-अपना वर्चस्व दिखाने के लिए हवाई फायरिंग भी हुई। दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। एक पक्ष के अजीत सिंह और दूसरे पक्ष के हरेराम सिंह को चोट आई है।

उन्हें गोली लगी है या किसी अन्य वस्तु से चोट आई है। पूछने पर सूत्रों ने कहा इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। घटना का कारण तीन दिन पहले गांव में हुआ विवाद बताया जा रहा है। जिसमें एक पक्ष की नई बाइक किसी ने जला दी थी। पूरी वास्तविकता क्या है। यह जानने के लिए जब औद्योगिक पुलिस के थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा मैं घटना स्थल के तरफ जा रहा हूं। गोली चलने की सूचना मुझे भी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here