‌‌‌संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, शहर का मामला

0
3199

बक्सर खबर। आज शुक्रवार को खबर मिली। गंगा किनारे महिला की नग्न लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही नगर थाने की टीम सिद्धनाथ घाट पहुंची। जहां गंगा किनारे औधे मुंह लाश पड़ी थी। देखने से स्पष्ट हो रहा था। लाश पुरानी नहीं है। क्योंकि उसका शरीर फूला भी नहीं था। पैर में पायल थी। पूरे शरीर पर कहीं कपड़े नहीं थे। उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। पहचान तो नहीं हो पाई।

लेकिन, यह पता चला कि उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। एक पैर टूट गया है। वह कौन है और कहां की है ? यह सवाल पाठकों के साथ पुलिस के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। मामला हत्या का है अथवा आत्महत्या का। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक पुलिस कुछ कहने से रही। लेकिन, इस खबर ने सबको परेशान किया। आखिर वह कौन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here