पत्नी पर चला दी गोली, कट्टे व कारतूस के साथ गिरफ्तार

0
1672

बक्सर खबर। शहर के सोहनी पट्टी इलाके में रहने वाले मो. जब्बार को अपनी बेगम से प्यार नहीं रहा। उनके रिश्ते इतने नाजुक मोड पर आ गए हैं कि आज बुधवार को पति ने पत्नी की जान लेनी चाही। सुबह पीटा, और दोपहर में इतने रंज हुए कि छत पर मौजूद बेगम पर गोली चला दी। खुदा की रजा थी जो वह बच गई। परेशान नजमा बेगम ने इसकी शिकायत नगर थाने में दर्ज कराई। उसके अनुसार तीन बच्चे हैं, 1994 में ही निकाह हुआ था। लेकिन, अब उन्हें नजमा भा नहीं रही है।

नतीजा आए दिन मारपीट और आज यह नौबत आ गई। पुलिस ने उसकी शिकायत सूनी तो जब्बार की तलाश शुरू कर दी। क्योंकि उसके पास तमंचा और गोलियां थी। कभी भी अप्रिय वारदात को अंजाम दे सकता था। तलाश हुई तो शहर में एक जगह से तमंचे और सात जिंदा कारतूस के साथ वह गिरफ्तार कर लिया गया। नगर कोतवाल दयानंद सिंह ने बताया महिला को गोली नहीं लगी है। सर में चोट है, उसकी शिकायत दर्ज कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here