भदवर में हुआ वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

0
211

बक्सर खबर। दीवान सिंह स्मृति विकास संस्थान कुरुथिया व नेहरू युवा केंद्र बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को कराया गया। प्राथमिक विधालय भदवर के खेल मैदान प्रतियोगिता संपन्न हुई। वालीबाल टूर्नामेंट का उद्घटान अमरेंदर राजेश ने किया। प्रदेश की महिला आयोग प्रमुख दिलमणि देवी आयोजन की मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष उदय उज्जैन ने किया | अमरेनद्र राजेश ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल-कूद के आयोजन से आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बना रहता है। आज ग्रामीण परिवेश में ही फूटबाल ,वालीवाल ,कबड्डी जैसे खेलो का अस्तित्व बचा हुआ है। नहीं तो अन्य जगह किक्रेट का खेल छाया हुआ है।

दिलमणि देवी ने कहा कि में ग्रामीण स्तर पर होने वाली खेल-कूद प्रतियोगिताओं में जरुर जाती हूं। जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के उत्साह को बढ़ाया जा सके। आज की प्रतियोगिता के विजेता टीम भटौली नवानग और उप विजेता अरैला की टीम बनी। बेस्ट आफ प्लेयर का इनाम कमलेश कुमार भटौली नवानगर को दिया गया। मैच के रेफरी जयप्रकाश तिवारी, संचालन विकास मिश्रा ने किया। इस दौरान हरेंद्र चौधरी, अजीत तिवारी, रूद्र अभिषेक सिंह, पुनीत कुमार, मनजी पासवान, जितेंद्र तिवारी, मुन्ना चौबे, बिक्रमा तिवारी, दिनेश सिंह, बेला महतो, आलम अंसारी, सूरज कुमार, डोमन साह, मनु पांडेय, सुदर्शन चौधरी, सुदीप तिवारी , काजल कुमारी राष्ट्रीय सेवा कर्मी ब्रह्मपुर सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here