शिक्षक के सम्मान में जुटा गांव

0
503

बक्सर खबर। राजकीय मध्य विद्यालय खंडऋचा के प्रधानाध्यापक रामव्रत राम सेवानिवृत हो गए है। नवानगर प्रखंड में स्थित विद्यालय में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षा प्रेमी एवं समाजसेवी खण्डरीचा निवासी गोपाल जी दुबे ने किया। उन्होंने कहा शिक्षक संस्कार और शिक्षा के संरक्षक होते हैं। रामव्रत जी में यह सारे गुण थे। सम्मान समारोह का शुभारंभ विद्यालय के छात्राओं द्वारा गुरु वंदना गाकर किया गया।

वर्तमान प्रधानाध्यापिका पिंकी कुमारी ने पूर्वर्ती प्रधानाध्यापक रामव्रत राम के सफल अध्यापकीय एवं सामाजिक जीवन की प्रशंसा करते हुए गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सेचालन वरीय शिक्षक दिपेश कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला प्रतिनिधि पुनर्देव सिंह सहित क्षेत्रीय विद्यालयों के अध्यापक भी उपस्थित रहे। जिनमें मंगलेश्वर पांडे, वीरेंद्र कुमार दुबे ,कमलापति ओझा, कमलेश शाह, संकुल समन्वयक अशरफ हुसैन प्रमुख रहे। सभी ने रामव्रत जी के सफल और स्वस्थ्य जीवन की मंगल कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here