वाहन मालिक जान लें, कब से कब तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

0
372

बक्सर खबर। छठ पूजा की तैयारी अंतिम दौर में है। व्रतियों ने पूजा पाठ का विधान प्रारंभ कर दिया है। ऐसे में प्रशासन ने भी विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है 13 तारीख को दिन के ग्यारह बजे से भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आएंगे। उनके प्रवेश पर पूर्णत: रोक रहेगी। यह आदेश 14 तारीख को दिन के ग्यारह बजे तक प्रभावी रहेगा। राजपुर, मुफस्सिल और औद्योगिक थानों की पुलिस इस आदेश का अनुपालन करेगी। इस दौरान शहर में यातायात की व्यवस्था भी जटिल हो जाती है।

इस लिए डीएसपी सदर को अपने स्तर से यातायात निरीक्षक को दिशा निर्देश देने की बात कही गई है। संध्या एवं प्रात: के अर्घ के समय चार पहिया और दो पहिया वाहनों के परिचालन पर भी रोक लगाई जाएगी। शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा छठ पूजा की ड्यूटी में लगाए गए प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक रामरेखा घाट पर हुई। जिसे जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने संबोधित किया।डुमरांव नगर में भी मुख्य पथ पर भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। डीएम की बैठक के दौरान बताया गया 13 तारीख की सुबह 8 बजे से 14 तारीख की दोपहर 12 बजे तक भारी वाहन नहीं चलेंगे। यह आदेश छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इसके लिए जारी किए गए हैं। पूजा के दौरान बच्चे भी बड़ी संख्या में अभिभावकों संग बाहर निकलते हैं। इस लिए जरुरी है परिजन उनपर विशेष ध्यान दें। 

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here