यूपी में बक्सर के युवक की मौत या हत्या !

0
1661

बक्सर खबर। जिले के सिमरी थाना अंतर्गत बड़का गांव नगपुरा निवासी मनोज कुमार तिवारी की मौत हो चुकी है। कालचक्र उसे घर से उत्तर प्रदेश के भरौली गोलंबर खींच ले गया था। ग्रामीण सूत्रों की माने तो वह शराब पीने का आदि था। उसकी मौत के पांच दिन बाद, आज पता चला कि यूपी पुलिस ने उसे लावारिस मानकर दफना दिया। इसकी तस्दीक तब हुई जब सिमरी प्रखंड के बड़का नगपुरा निवासी बक्सर खबर के पाठक ने उसकी तस्वीर पहचान के लिए भेजी।

घटना की सत्यता जानने के लिए सबसे पहले बक्सर खबर ने बलियां जिला के पत्रकारों से संपर्क किया गया। तो पता चला भरौली में 17 जुलाई को अज्ञात युवक का शव मिला था। शराब की दुकान के पास पड़ा हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरही थाने की पुलिस ने तय समय सीमा तक इंतजार किया और शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बक्सर खबर को वहां से तस्वीर भी मिली। इधर नगरपुर के युवक ने मनोज कुमार तिवारी पुत्र बृजबिहारी तिवारी की तस्वीर भेजी।

जिससे स्पष्ट हो गया कि घटना की रात मनोज के साथ कुछ अप्रिय वारदात हुई थी। यूपी पुलिस ने भी माना उस रात शराब के ठेके के पास विवाद की बात सामने आ रही है। इस संबंध में बलियां जिला के नरही थाना की पुलिस ने बताया कि हमने घटना के अगले दिन नगर थाना बक्सर को इसकी सूचना दी थी। लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया। हम क्या करते, जो नियम संगत था वह किया। युवक के परिजन चाहें तो हमारे यहां उसकी तस्वीर रखी है। आकर पहचान कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here