लूट के विरोध में व्यवसायियों ने सड़क जाम कर फूंका सीएम का पुतला

0
448

बक्सर खबर। मेन रोड में बुधवार को हुई लूट के विरोध में आज स्वर्ण व्यवसायी सड़क पर उतरे। जमुना चौक के पास उन लोगों ने मेन रोड को जाम किया। सूचना मिली तो नगर कोतवाल अविनाश कुमार अपने लोगों के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। जिन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। उनकी धर-पकड़ का प्रयास हो रहा है। आप लोगों की दुकानें आस-पास हैं। अगर किसी को कुछ पता हो तो इसके बारे में बताएं। जिससे पुलिस को उन तक पहुंचने में मदद मिले।

लेकिन, किसी ने कुछ जवाब नहीं दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी जरुर हुई। कुछ देर बाद जाम समाप्त हुआ तो जाम कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री का पुतला लेकर नगर भ्रमण किया। सरकार के खिलाफ स्वर्ण आभूषण के व्यवसाय से जुड़े लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन और पुलिस को नकारा बताया। भ्रमण के उपरांत जुलूस मेन रोड में त्रिवेदी कटरा के पास पहुंचा। जहां बुधवार को लूट हुई थी। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया गया।

सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाते कोतवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here