‌‌‌मजदूर की हत्या में तीन ने किया आत्मसमर्पण

0
1146

बक्सर खबर। जमीन के विवाद को लेकर कोरानसराय थाना के लहना गांव में पिछले सप्ताह आसकरन पासवान की हत्या कर दी गई थी। दर्ज प्राथमिकी के तीनों अभियुक्त संजय दुबे, मंटू दुबे और मनीष दुबे ने आज सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हो चुका था। पुलिस सरगर्मी से इन लोगों को तलाश रही थी। इस बीच आज सोमवार को न्यायालय खुला तो तीनों ने मुख्य न्यायीक दंडाधिकारी की अदालत में समर्पण कर दिया।

पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना चाहती थी। लेकिन, तीनों पिता-पुत्र ने पहले से ही जुगत लगा रखी थी। अपने अधिवक्ता की मदद से वे न्यायीक अभिरक्षा में चले गए। पाठकों को ज्ञात होगा। दस तारीख को खेत की मेड बनाने गए मजदूर आसकरन की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। जिसके बाद से कोरानसराय पुलिस पर दबाव था। हत्या के नामजद अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here