तेरह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने फैलाई अपहरण की अफवाह

0
3234

बक्सर खबर। घर से शौच के लिए निकली 13-14 वर्ष की बच्ची के साथ गांव के किशोर ने दुष्कर्म किया। बात किसी को पता नहीं चले। इस लिए स्वयं भाग गया। घटना सोमवार की है। उधर जब बच्ची घर पहुंची तो पूरा मामला खुला। दूसरी तरफ उस किशोर ने अपने पिता को फोन किया कि मेरा अपहरण हो गया है। पिता ने इसकी सूचना सोनवर्षा ओपी को दी।

पुलिस हरकत में आई और युवक की तलाश शुरू हुई। वह ब्रह्मपुर इलाके में पकड़ा गया। पूछताछ शुरू हुई तब पता चला वह अपने गांव पनियारी में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे भागा है। घर वालों को झांसा देने के लिए ऐसा किया फोन किया था। पुलिस ने उस किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़त बच्ची के परिजनों की शिकायत पर गुड्डू कुमार पिता कंचन कुमार के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here