बक्सर की घटना पर मंत्री ने एसपी को सुनाई खरी-खरी

0
4695

बक्सर खबर। गैधरा गांव के दो युवकों की हत्या पर स्थानीय सांसद व मंत्री अश्विनी चौबे ने आज संज्ञान लेते हुए बक्सर एसपी से बात की। उन्होंने कहा इस तरह की घटनाएं बक्सर में लगातार हो रही हैं। इन युवकों की हत्या किसने की। इसका तत्काल खुलासा होना चाहिए। ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं इस सिलसिले में मुख्यमंत्री से बात करुंगा। सीएसपी संचालक कृष्ण कुमार पाठक और शिक्षक सुशील पाठक की हत्या कोई छोटी घटना नहीं है। क्या अपराध करने वाले इतने बेखौफ हो गए हैं। मंत्री ने कहा मैं कल पटना पहुंच रहा हूं। वहां मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here