घर से निकला था दवा लेन, रात में मिला शव

0
2381

परिवार वालों ने कहा हुई है छात्र की हत्या
बक्सर खबर। घर से दवा के लिए क्लिनिक गया छात्र लापता हो गया। परेशान घर वालों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। नावानगर थाने को इसकी सूचना दी गई। खरवनिया गांव का आयुष दवा लेने साइकिल से केसठ गया था। इस बीच तलाश जारी रही। देर शाम में पता चला। बसौली गांव के समीप एक जगह उसकी साइकिल और चप्पल मिला है।

पुलिस भी पहुंची और परिवार वाले भी। आस-पास तलाश हुई तो एक जगह पानी में उसका शव मिला। उसे बाहर निकालने पर मुंह से झाग और फिर खून आने लगा। यह देखकर परिवार वाले दंग हो गए। आयुष कुमार पुत्र अजय कुमार शर्मा की हत्या हुई है। ऐसा आरोप परिजनों ने लगाया। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। घटना रविवार की है। शव बरामद करने में रात के एक बज गए।इस लिए आज सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

परिजनों ने बताया आयुष की उम्र 17-18 वर्ष के लगभग थी। वह पॉलिटेकनीक की पढ़ाई कर रहा था। सुपौल कालेज में दाखिला था। पटना में रहकर पढ़ रहा था। लॉकडउन के दौरान घर वापस आ गया था। उसकी हत्या क्यूं की गई। यह सवाल सबके जेहन में कौंध रहा है। घटना स्थल के समीप खड़ी अवस्था में साइकिल और एक जगह से चप्पल बरामद किया गया है। इस पूरी घटना में एक सवाल और भी है। केसठ के समीप का रहने वाला युवक औद्योगिक थाना के बसौली गांव क्यूं आया ? वैसे यहां की पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here