किशोरी लापता, परिजन परेशान

0
678

बक्सर खबर। थाना क्षेत्र के ईसापुर महावीर स्थान बाजार से बच्ची लापता हो गई है। परिवार के लोगों ने बताया वह मूल रुप से उत्तर प्रदेश गहमर थाना के शायर गांव की रहने वाली है। अमीना खातुन, कक्षा छह की छात्रा है। उसकी उम्र 11 साल के लगभग है। पिता रूस्तम अंसारी के अनुसार शुक्रवार से ही लापता है। सुबह नौ बजे घर से खाना खा कर निकली थी। हमे लगा कि पढ़ने गई होगी। जब घर नहीं आई तो तलाश शुरू हुई।

कुछ लोगों ने कहा कपड़े खरीदने की बात कर रही थी। हम लोग इंतजार करने लगे। शाम को भी जब बच्ची घर नही आई तो परिवार वालो की बेचैनी बढ़ी। अपने रिश्तेदारों से फोन कर पता करने लगे। रात तक कुछ पता नही चला। राजपुर थाना क्षेत्र के पलिया में उसके मौसी का घर है। अगले ही दिन लडकी के पिता रूस्तम अंसारी पलिया पहुँचे। वे और उसके मौसा कयामूद्दीन अंसारी के साथ फोटो लेकर ईसापुर बाजार मे पूछताछ करने लगे। पता चला कि वह बच्ची शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बाजार स्थित संजय की मिठाई दुकान पर नास्ता की है। इसके बाद कहां गई किसी को पता नहीं। परिजनों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी है। स्वयं भी उसकी तलाश कर रहे हैं। अगर आप में से किसी को इसकी सूचना मिले। तो हमें कमेंट के माध्यम से जरुर जानकारी देवें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here