सिकरौल नहर मार्ग पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

0
1721

बक्सर खबर। इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग के पास से सिकरौल की तरफ जाने वाले नहर मार्ग पर आज शुक्रवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। देखने से मजदूर प्रतीत हो रहे व्यक्ति के शरीर पर एक टी शर्ट और जांघिया था। कुछ दूरी पर उसकी लुंगी भी पड़ी थी। सूत्रों के अनुसार महदह पुल के समीप बन रहे नए स्कूल के पास खेत में उसका शव पड़ा था।

शव देखने से ऐसा लग रहा था कि उसके चेहरे को नुकसान पहुंचाया गया है। यह भी संभव है खेत में पड़े होने के कारण जानवरों ने उसे नोचा हो। बहरहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। यह इलाका मुफस्सिल थाना में पड़ता है। लोगों ने इसकी सूचना वहां की पुलिस को दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here