बगेन इलाके में गोलीबारी, दो पक्षों में तनाव

0
1051

बक्सर खबर। बगेन
जिले के बगेन थाना अंतर्गत कैथी गांव में रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमीन विवाद से जुड़े मामले में राजबहादुर यादव पुत्र राजधनी यादव एवं शांति देवी पिता शिवजी यादव के तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। सूचना के अनुसार एक जगह जमीन पर पीलर गाड़ा जा रहा था।

दूसरे पक्ष को उसपर ऐतराज था। मना करने पर एक दूसरे को औकात बता देने की धमकी दी गई। कुछ ही देर में मामला गाली गलौज से गोलीबारी पर पहुंच गया। दोनों पक्ष के बीच दर्जनों चक्र गोलियां चली। इस वजह से पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। संयोग रहा कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।

add

सूचना मिलने के कुछ घंटे बाद बगेन थाना की पुलिस वहां पहुंची। तब तक दोनों पक्ष के लोग सुरक्षित ठिकानों पर पहुंच चुके थे। पुलिस के अनुसार राजबहादुर यादव की तरफ से 9 लोगों के खिलाफ एवं शांति देवी की तरफ से 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here