शांति पूर्ण मुहर्रम के लिए प्रशासन सबके साथ, विशेष बैठक गुरुवार को

0
235

बक्सर खबर। त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनाया जा सके। इसके लिए प्रशासन हमेशा तत्पर रहता है। अपनी सुविधा का ख्याल नहीं करते हुए अधिकारी हो या पुलिस वाले रात-रात भर ड्यूटी बजाते हैं। जिससे आमजन को त्योहार के समय में कोई परेशानी नहीं हो। मुहर्रम का त्योहार भी अब एक दिन दूर है। इसे शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेवारी प्रशासन के कंधे पर आ जाती है। जिसके लिए कई बैठकें हो चुकी है। गुरुवार को एक विशेष बैठक किला मैदान में होगी। जहां सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी दो बजे एकत्र होंगे। वहां उन्हें ड्यूटी के बारे में समझाया और बताया जाएगा।

किसी तैनाती कहां है, इसका आदेश पत्र भी उन्हें प्राप्त कराया जाएगा। क्योंकि गुरुवार की रात ही ताजिया का जुलूस निकला है। यह त्योहार उत्साह का नहीं गम का है। जिसमें शामिल होने वाले लोग मोहम्मद साहब के नाती इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं। उनकी पीड़ा को महसूस करने के लिए खुद को भी चोटील करते हैं। यह उनकी आस्था का मामला है। लेकिन प्रशासन ने यह आग्रह किया है। ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिससे किसी के चोटिल होने का खतरा बना रहे। सूचना के अनुसार इस बार शहर में कुल 16-17 जगह से ताजिया निकाली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here