किसान महापंचायत में शामिल होने गए कांग्रेसी नेता का इंतकाल

0
626

बक्सर खबर। जिला कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता व पूर्व उपाध्यक्ष रहे शमशुल हक हाशमी का आज अपराह्न तीन बचे इंतकाल हो गया। वे किला मैदान में आयोजित पार्टी के किसान महापंचायत कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से अपराह्न तीन बजे के लगभग घर लौट आए। वे शहर के नालबंद टोली के निवासी थे। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया।

अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सकते में आ गया। पहले तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया। लगता है उन्हें चक्कर आया है अथवा बेहोश हुए हैं। तुरंत चिकित्सक से परामर्श लिया गया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। उनके परिवार के हवाले से बताया गया कि शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे उन्हें मट्टी दी जाएगी। शहर के कोइरपुरवा स्थित दूध पोखरी कब्रिस्तान में यह कार्य होगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here