स्कार्पियों और आटो की सीधी टक्कर में महिला की मौत, दर्जन भर घायल

0
2485

बक्सर खबर। राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर शुक्रवार की दोपहर स्कार्पियो और आटो की सीधी टक्कर हो गई। ब्रह्मपुर थाना के रमगढ़ गांव के समीप हुई दुर्घटना में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां से गायघाट निवासी चिंता देवी और उसके पुत्र को आरा रेफर किया गया। वहां पहुंचने से पहले ही चिंता देवी की मौत हो गई। उनके पुत्र को भी गंभीर चोट आई है। जिसका उपचार आरा मे चल रहा है।

सूत्रों ने बताया मृत महिला आंगनबाड़ी में सहायिका थी। उसके पति संजय बढ़ई का काम करते हैं। सूचना के अनुसार बक्सर के कुछ लोग ब्रह्मपुर मंदिर दर्शन करने गए थे। वे स्कार्पियो से वापस बक्सर आ रहे थे। दोपहर सवा दो बजे के लगभग रमगढ़ के पास सामने से आ रहा आटो टकरा गया। आटो चालक भोला साह निवासी चक्की समेत सभी सवार घायल हो गए। स्कार्पियो में सवार रामचन्द्र केशरी, शिवानंद केशरी, नित्यानंद केशरी आदि को भी गंभीर चोट आई है। वहां से गुजर रहे दीपक पांडेय, निवासी हरीकिशुनपुर ने इसकी सूचना बक्सर खबर को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here