पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव पर जानलेवा हमला, घायल

0
3350

बक्सर खबर। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव के ऊपर रविवार की रात जानलेवा हमला हुआ। रात 11:15 बजे के लगभग वे राजपुर थाना क्षेत्र के जलहरा गांव के पास गाड़ी से उतरकर लघुशंका कर रहे थे। इसी बीच वहां से गुजर रही स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने उनके ऊपर गोली चला दी। गोली पैर के निचले हिस्से में लगी है। वे खतरे से बाहर है।

संतोष यादव के नंबर पर जब संपर्क किया गया तो उधर से फोन उठाने वाले गाड़ी के चालक ने बताया वाराणसी के अस्पताल में भर्ती हैं। उसके अनुसार इटाढी थाना के लोहानी गांव शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से अपने गांव राजपुर थाना के अहियापुर लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हुआ। घटना की वास्तविकता के संबंध में जाने के लिए राजपुर थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार से संपर्क का प्रयास किया गया। लेकिन फोन पर उनसे बात नहीं हो सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here