ग्रामीण पूजा : तियरा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती मां दुर्गा

0
261

बक्सर खबर। इस वर्ष हमने शहर के अलावा कुछ गांव की पूजा समितियों को भी अपनी खबरों में शामिल किया है। यह प्रतिमा राजपुर प्रखंड के तियरा बाजार की है। यहां मां दुर्गा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही हैं। मां की प्रतिमा के सामने दो राक्षस पेड़ को काट रहे हैं। ग्रामीण युवाओं की यह सोच बता रही है कि अब गांव-गांव तक पर्यावरण संरक्षण की बात चल रही है। वहां के एक युवा ने हमें यह तस्वीर भेजी है। और अपनी खबर में लिखा है कि – पेड़ बचाओ देश बचाओ का संदेश दिया है। जिससे समाज में पर्यावरणीय सुरक्षा की भावना को बल मिले।

इस संबंध में दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष शुभम कुमार का कहना है। देश के प्रत्येक व्यक्ति अगर वृक्षों को बचाओ, पौधों को लगाओ की पहल करे तो हमारे देश में प्राकृतिक परिवर्तन देखने को जरूर मिलेगा। क्योंकि वृक्ष ही हैं, जो बारिश को धरती पर लाने में मदद करते हैं। ये वृक्ष प्रत्येक व्यक्ति को प्राण वायु देने में भी सहायक होते हैं। पेड़ कार्बन-डाई-ऑक्साइड को खींचते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। परन्तु पेड़ों के कटाई के कारण कार्बन-डाई-ऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है और ऑक्सीजन की मात्रा कम हो रही है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण ओज़ोन परत को नुकसान पहुंच रहा है। कैंसर जैसी भयानक बीमारियों ने मनुष्य जाति को अपनी चपेट में लिया है। जो ऐसे में जरुरी है कि सभी लोग पर्यावरण सुरक्षा पर ध्यान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here