निजी अस्पताल पर रेड, प्रशासन ने किया सील

0
1914

बक्सर खबर। शहर के कोइरपुरवा स्थित अंग्रेज कब्रिस्तान के पास अवैध तरीके से चल रहे निजी नर्सिंग होम पर प्रशासन ने आज शनिवार को छापामारी की। रात करीब साढ़े 9 बजे हुई कार्रवाई लगभग एक घंटे तक चली। जिसमें सिविल सर्जन डा. केके लाल, सदर एसडीओ केके उपाध्याय व अन्य अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। पूजा स्वास्थ्य केंद्र नाम से चलाए जा रहे नर्सिंग होम में कुव्यवस्था की शिकायत प्रशासन को किसी मरीज ने की थी। तीन कमरे के फ्लैट में संचालित था। जिसके बाद मजिस्ट्रेट की देखरेख में छापेमारी की गई।

बंद किया गया प्राइवेट नर्सिंंग होम

इस दौरान जांच में पाया गया कि नर्सिंग होम बगैर मानक के चलाया जा रहा है। साथ ही उसमें ऑपरेशन से लेकर इमरजेंसी के मरीज भी देखे गए। एसडीओ के निर्देश पर पर अस्पताल को सील कर दिया गया। हालांकि इस दौरान किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। औचक छापेमारी को पहुंचे एसडीओ व सिविल सर्जन अपने साथ भारी मात्रा में पुलिस बल के अलावा एम्बुलेंस भी लेकर गए थे। अस्पताल में पहुंचते ही स्टाफ व प्रबंधन में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच सभी स्टाफ अस्पताल छोड़ फरार हो गए। जांच में अधिकारियों ने मरीजों से बात की। जिसमें पता चला कि सिजेरियन भी किया गया था। मरीज को तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया। इसके बाद अस्पताल सील कर दिया गया। अस्पताल की संचालिका के पास डाक्टर की कोई डिग्री नहीं है। फिर भी मरीज का ऑपरेशन हुआ है। बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। इसलिए सील किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here