आरडीयू के दखल से जिले की राजनीति में हलचल

0
526

बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव की तैयारी में प्रशासन ही नहीं राजनीतिक दल भी जुटे हुए हैं। चुनाव नजदीक आते ही नेता के साथ जनता भी जोड़-घटाव में जुड़ जाति है। ऐसे में हर उस चर्चित चेहरे को लोग जानना चाहते हैं। जो दमखम के साथ जिले की राजनीति में दखल देने को तैयार हों। उनमें से ही एक हैं अनिल राय उर्फ भैया जी। वैसे तो वे सिमरी प्रखंड के मूल निवासी हैं। इस लिए स्वयं को जिले का बेटा बता चुनाव मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं। उन्होंने अपना दल बनाया है। जिसका नाम राष्ट्रीय दल यूनाइटेड है। वे इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

उनके दूसरे प्रमुख साथी हैं दिवाकर पाठक। जो जासो पैक्स के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल रखी है। वे रविवार को सदर प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क के लिए निकले थे। इस बीच आज उनकी मुलाकात बक्सर खबर के साथ हुई। बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया हम सिर्फ लोकसभा चुनाव लडऩे की तैयारी में नहीं है। हमारी पार्टी विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। हमारे दो उम्मीदवार भी फाइनल हैं। बक्सर विधानसभा से दिवाकर पाठक एवं राजपुर विधानसभा से सुरेन्द्र प्रसाद पासवान हमारे उम्मीदवार होंगे। उनकी बातों से लगा पार्टी पूरे जोश में है। वैसे तो राजनीति में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। लेकिन, उनका अंदाज बयां करता है कि चुनाव में उनका दखल बहुतों को बेचैन करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here