प्रेम प्रपंच में हुई भूलू राजभर की हत्या, पुलिस को तीन पर शक

0
831

बक्सर खबर। राजपुर थाना के डेहरी गांव में गुरुवार की दोपहर भूलू राजभर का शव कर्मनाशा नदी से बरामद किया गया। जांच के दौरान पता चला वह बुधवार की सुबह से ही लापता था। परिजन उसको लेकर परेशान थे। क्योंकि वह रात तक घर नहीं लौटा था। बीस वर्षीय युवक का शव गुरुवार की दोपहर गांव के समीप ही नदी से मिला।

पुलिस ने शव का पंचनामा किया तो यह ज्ञात हुआ कि उसकी हत्या गला दबाकर की गयी है। इस मामले की जांच कर रही राजपुर पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। लेकिन, यह जरुर स्पष्ट हो गया है कि उसकी हत्या प्रेम प्रपंच में हुई है। पुलिस को शक है गांव के ही किसी व्यक्ति का इसमें हाथ है। पूछने पर पुलिस के अधिकारियों ने बताया मृतक के पिता प्रकाश राजभर के बयान को आधार बनाकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हम यह पता लगाने में जुटे हैं उसे किसने मारा। वैसे यह अनुमान है कि एक से अधिक लोगों ने मिलकर ऐसा किया है। सच जल्द ही सामने आ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here