पत्नी की इज्जत बचाने गए पति को मारा चाकू

0
1334

बक्सर खबर। पड़ोस का एक व्यक्ति महिला को कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। उसके आचरण से परेशान महिला ने मंगलवार को इसका विरोध किया तो वह उसे ही पिटने लगा। बचाव के लिए महिला ने आवाज दी तो घर में मौजूद उसका पति बचाने पहुंचा। इतने में हमलावर हुए युवक ने चाकू निकाला और राकेश उपाध्याय पर पांच-छह प्रहार किए। हर बार वह युवक बचता रहा। लेकिन फिर भी शरीर पर चार जगह गहरे जख्म हो गए।

इसके बाद हमलावर फरार हो गया। घटना कृष्णाब्रह्म थाना के अरियांव गांव की है। बुधवार को इसकी शिकायत पीडि़त ने संबंधित थाने में दर्ज कराई। इस सिलसिले में पूछने पर थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया आरोपी जितेन्द्र सिंह उसी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ आरोप है कि वह जख्मी की पत्नी को बराबर परेशान करता था। घर से बाहर निकले पर अथवा छत पर देखने के बाद अश्लील बातें बोलता था।

add

घटना के दिन उसका पति घर पर मौजूद था। महिला को उसने जैसे ही छेड़ा वह आग बबूला हो गई। लेकिन जितेन्द्र उसे मारने लगा। पत्नी द्वारा आवाज देने पर राकेश उसे बचाने गया। तभी उसने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार घायल के जख्म गहरे नहीं है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here