खुले में शौच करने गई महिला से दुष्कर्म

0
3174

बक्सर खबर। महिला खुले में शौच करने गई तो उसके साथ पड़ोस के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पीडि़ता ने शुक्रवार को महिला थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार भुइयां को गिरफ्तार कर लिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खिलाफतपुर गांव की है।

दोनों ही परिवार दलित वर्ग के हैं। महिला थाना के अनुसार पीडि़त की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। उसका मेडीकल टेस्ट कराया गया है। सूत्रों के अनुसार दोनों ही शादीशुदा हैं। घटना की वजह आपसी रंजिश भी हो सकती। सत्यता क्या है। यह तो पुलिस की जांच में ही सामने आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here