नैनीजोर अग्निकांड में बच्ची की मौत, कई अस्पताल में दाखिल

0
467

बक्सर खबर। ब्रह्मपुर प्रखंड उत्तरी नैनीजोर गांव में आगजनी ने भारी तबाही मचाई है। जो सात लोग झुलसे थे। उसमें एक 6 वर्ष की बच्ची थी। जिसका नाम रौशनी उर्फ छोटी कुमारी पुत्री भगवान यादव बताया जा रहा था। बेहतर उपचार के लिए रघुनाथपुर से बक्सर आने के क्रम में उसकी मौत हो गई। यहां जब सदर अस्पताल पहुंची तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसके अलावा अन्य तीन लोगों को भी सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। जिनके नाम पुकार यादव, अधेड़ महिला ललिया देवी और फुल कुमारी को यहां पहुंचाया गया है। इन सभी का उपचार हो रहा है। पूछने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया जा रहा है। क्योंकि रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बर्न यूनिट स्थापित नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here