राष्ट्रीय हलचल : पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निधन

0
333

बक्सर खबर। दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निधन हो गया हैं। आज शनिवार को उन्होंने अपराह्न साढ़े तीन बजे के लगभग स्कार्ट हास्पिटल में अंतिम सांस ली। शीला जी1998 से 2013 के बीच तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी थी। उनको कुछ समय के लिए केरल का राज्यपाल भी बनाया गया था। उनकी उम्र लगभग 81 वर्ष थी। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रही थी। आज उनके निधन की खबर से देश के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here