नदांव के पूर्व मुखिया खुटी यादव की गोली मार हत्या

0
14748

बक्सर खबर। नदांव पंचायत के पूर्व मुखिया खुटी यादव की हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार की रात नौ बजे के लगभग इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग पर हुई। सूत्रों के अनुसार वे अपने गांव लालगंज जा रहे थे। तभी मौका देख अपराधियों ने उन्हें गोली से भून दिया। फिलहाल उनका शव सदर अस्पताल में पहुंचा हुआ है। घटना को लेकर तनाव व्याप्त है।

add

सूत्रों ने बताया पहले भी खुटी पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। उन्हें प्रशासन ने दो-दो असलहों का लाइसेंस दे रखा था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। राजनीतिक रुप से सक्रिय रहने वाले खुटी यादव ने वर्ष 2017 जनवरी में बसपा पार्टी की सदस्यता ली थी। घटना की पुष्टि सदर डीएसपी सतीश कुमार ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here