माउथ मीडिया : बाबू साहब आरा, राय जी बारा बीच में घिरे चौबे जी गारा

0
398

बक्सर खबर। बिहार में विकास की बात फालतू है, बकवास है। यहां सबसे मजबूत फैक्टर है तो उ है जाति। यह बातें गुरुवार को भीड़ के बीच से आती सुनाई दे रहीं थी। कोई  गरज कर बोले जा रहा था। मुझे आवाज जानी-हपचानी सी लगी। पास जाकर देखा तो बतकुच्चन गुरू चालू थे। उनके आस-पास कई लोग खड़े थे। हां में हां मिला रहे थे। जो उनको नहीं पहचानते थे। बीच-बीच में सवाल कर रहे थे। एक ने कहा ऐसा नहीं है। आज भी विकास को तरजीह दी जाती है। सभी लोग जाति पर वोट नहीं देते। इतना सुनते ही बतकुच्चन गुरू हंसने लगे। और फिर उसी रफ्तार में बोलने लगे। कितने फीसदी ऐसे हैं। आपको शायद पता नहीं। यहां विकास, दल, राजनीति सब कहने के लिए है। उम्मीदवार का नाम सुनते लोग पूछते हैं कौन पाटी का है, कौन जाति का है। अब आपको हम बता रहे हैं। ए जिला में जौन बड़का पाटी चुनाव लड़ रही है। ओकर दल के लोग जाति के लिए आस-पड़ोस में वोट मांग रहे हैं। जहां खुद मतदाता हैं। उहां मुंह फूला रहे हैं। जहां उनकी खुदे औकात नहीं है। वहां जा के जाति के नाम पर मुंह निपोर रहे हैं। ओकर छोडि़ए अब दूसर के सुनिए।

पांच बरिस पहीले उहो सांसद थे। का किए इ जिला में। ओकर जानकारी उनही के होगा। शहर के जनता के पता नहीं है। अब तीन-चार जने के साथे सुनिए। यहां कुछ मिला अइसन हैं जेकर आपन कवनो इतिहास-अतीत नहीं है। न सड़क के लिए धरना दिए। न पानी के लिए प्रदर्शन किया। चुनाव लड़े बदे मैदान में हाथ मार रहे हैं। भाषण देबेला उनके पास कछु हौ ना। सो जो है उसे गलियां रहे हैं। कुछ ससुर अइसन हैं। जवन लड़ाई के मैदान में नहीं है। उ सब पकपकवा पाटी का सदस्य है। फेसबुक और सोशल मीडिया पर अपना फायदा देख के दूसरे के गरियाता है। कौन का किया, यह उसका लक्ष्य नहीं। केकरा गारी देबे से हमरा फायदा है। इहे देख के व बकलोली करता है। अप्पन चेहरा चमकावे ला दिन-रात इहां-उहां फोटो डालता चपकाता है। पूछे पर कहता है हमरा राजनीति से कवनो मतलब ना है। आपे लोग बताइए व सब एतना गंदा-गंदा कमेंट करता है। इ पढ़े लिखे का काम है। बतकुच्चन गुरू की बाते सुन लोग चुप हो गए। मैं भी उनसे मिले बगैर वापस लौट आया। क्योंकि वे पूरी तरह चुनावी रौ में थे। उनको छेड़ना खतरे से खाली नहीं था।( नोट- माउथ मीडिया बक्सर खबर का साप्ताहिक व्यंग कालम है। इसे शुक्रवार को प्रकाशित किया जाता है। अपने सुझाव आप हमें कमेंट अथवा ई मेल के माध्यम से दे सकते हैं।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here