दुष्कर्म के आरोपी चंदन गुप्ता ने किया समर्पण

0
1910

बक्सर खबर। विश्वकर्मा पूजा की रात नाटक देखने गई किशोरी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया था। अपहरण कर की गई इस घिनौनी हरकत से पूरा प्रशासन सकते में आ गया था। खून से लथपथ किशोरी को उसी रात इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस उसी दिन से मुख्य आरोपी चंदन गुप्ता की तलाश कर रही थी।

आज शनिवार को उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी सूचना सरकारी अधिकवक्ता ने पुलिस को दी। घटना के अगले ही दिन आरोपी की मां और बहन को हिरासत में ले लिया गया था। क्योंकि उन लोगों ने पीडि़त किशोरी के चाचा को घटना के बाद धमकी दी थी। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए चंदन ने आज न्यायालय में समर्पण कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here