‌‌‌स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री ने दिया जल-जीवन-हरियाली का संदेश

0
247

बक्सर खबर। स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को उल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री सह राज्य के पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने किला मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उनके साथ सदर विधायक संजय तिवारी, डीएम राघवेन्द्र सिंह, पुलिस कप्तान उपेन्द्रनाथ वर्मा आदि प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा यह गौरव का दिन है। मैं आप सबके बीच हूं। यह मेरा सौभाग्य है।

महापुरुषों के त्याग और अनगिनत लोगों के बलिदान के बाद हमें यह आजादी मिली है। उन सभी को हमारा नमन। हमारी सरकार सबके भले के लिए काम कर रही है। इसकी अभियान के तहत प्रदेश में उत्पाद नीति 2015 लागू हुई। अब तक 1 करोड़ 73 लाख 12 हजार लीटर शराब जब्त हो चुकी है। आम जन की समस्याओं के निदान के लिए बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम लागू हुआ। जून 2016 के बाद 13176 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 12578 का निष्पादन हो चुका है। उन्होंने सकरार के कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि आपका और हमारा संकल्प जल-जीवन और हरियाली होना चाहिए। सरकार ने इस पर कार्य शुरू कर दिया है। इस जिले में सवा लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक 22 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। मनरेगा के तहत पौधे लगाने वाले लोगों को मदद मुहैया करायी जा रही है। पौधों की देखभाल के लिए वन पालक भी मुहैया कराए जा रहे हैं। जल संरक्षण की दिशा में भी काम हो रहा है।

shubhkamna

जिले में मौजूद 577 तालाब की पैमाइस करा मनरेगा के तहत उनको जल संचय के लायक बनाया जा रहा है। जिले में अभी तक मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 520 लोगों को आटो रिक्शा की खरीद में मदद दी गई है। पेयजल योजना के तहत तेजी से काम हो रहा है। 473 वार्डों में जल की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। मंत्री ने किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम व परेड़ का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने अपने आवास व समाहरणालय में ध्वज फहराया। वहीं दूसरी तरफ एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने अपने कार्यालय, पुलिस लाइन में ध्वज फहराया। सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में ध्वज फहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here