बक्सर के भांजे मनोज सिन्हा होंगे जम्मु-कश्मीर के राज्यपाल

0
1371

बक्सर खबर। पड़ोसी जिले गाजीपुर के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा अब जम्मु-कश्मीर के उप राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति भवन ने इसकी सूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सूचना है मुर्मू कैग के पदाधिकारी बनाए जाएंगे। क्योंकि यह पद खाली हो रहा है। मनोज सिन्हा गाजीपुर जिले के मोहनपुरा गांव के निवासी हैं। 1982 में वे बीएचयू के अध्यक्ष थे।

तीन बार सांसद रह चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में हार गए थे। मोदी की पिछली सरकार में रेल राज्य मंत्री व संचार मंत्री भी रहे हैं। बक्सर से भी इनका रिश्ता है। यहां चौसा प्रखंड के रामपुर गांव में इनकी ननिहाल है। राजनीतिक जानकारों का मानना है। सरकार जम्मू-कश्मीर में इमानदारी के साथ विकास चाहती है। इसके लिए मनोज सिन्हा का चयन किया गया है। क्योंकि वे स्वच्छ छवी के इमानदार और विकासशील नेता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here