मचा कोहराम: बूझ गया इकलौता चिराग, दो घायल

0
2190

बक्सर खबर: बाइक की आमने-सामने की टक्कर में घर का इकलौता चिराग बूझ गया। वहीं एक आर्मी का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक छात्रा जिंदगी और मौत से जुझ रही है। घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एनएच 84 पर ढ़काइच मठिया के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार एक बाइक भोजपुर की तरफ से आ रही थी। जबकि दुसरा कृष्णाब्रह्म की तरफ से। इतने एक लड़की सड़क पार करने लगी। दोनों बाइक काफी तेज थी संतुलन बिगड़ी दोनों का आमने-सामने टक्कर हो गया। जिसमें लड़की व दोनों बाइक चालक गंभीर से जख्मी हो गये। जहां से आॅटों के द्वारा स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

जहां से तीनों को रफर कर दिया। थानाध्यक्षा नीतू प्रिया ने बताया कि तीनों की पहचान हुई है। एक नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के पुराना भोजुपर गांव निवासी इंदर सिंह पिता ईश्वर चन्द्र सिंह, दुसरा थाना क्षेत्र के नुआंव गांव निवासी आर्मी के जवान मुन्ना कुमार सिंह पिता लक्ष्मण सिंह, जबकि युवती की पहचान परसिंया गांव निवासी पूजा कुमारी पिता मुरलीधर के रूप में हुई है। जिसमें ईलाज के लिए ले जाने के क्रम चंदौली के पास इंदर सिंह की मौत हो गई। परिवारिक सूत्रों के अनुसार इंदर की शादी महज पांच माह पूर्व ज्ञांती से हुई थी। वह अपने मां-बाप का इकलौता संतान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here