प्रेम प्रसंग के कारण पुलिस वाले की हत्या, शिक्षक को जाना पड़ा जेल

0
2849

बक्सर खबर। प्रेम प्रसंग में अक्सर ऐसी घटनाएं होती है। जो दिल को दहला देती हैं। जरा सी ना समझी में एक तरफ होमगार्ड के सिपाही की हत्या हो गई। दूसरी तरफ हत्या के आरोप में एक शिक्षक जेल चला गया। जांच में हुए खुलासे के बाद भरियार ओपी की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी शिक्षक विशष्ठ ततवा समेत उसका पूरा परिवार जेल चला गया। मां, पिता यहां तक की बहन को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पाठकों को याद होगा। 6 अक्टूबर की सुबह चक्की प्रखंड के भरिया गांव निवासी होमगार्ड जवान प्रदीप कुमार उर्फ गुल्ली की लाश बरामद हुई थी। तब किसी ने इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने स्वयं अनुसंधान किया। क्योंकि मामला होमगार्ड के सिपाही से जुड़ा था। इस क्रम में यह पता चला कि वशिष्ठ ने ही सबकुछ किया है।

add

जिला पुलिस उसके गिरफ्तार करने झारखंड के बोकारो शहर पहुंची। उसे सहकारी कालोनी से दबोचा गया। पकड़े जाने के बाद उसने बताया परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर उसे मारा है। लाठी से पीट-पीट रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया वशिष्ठ नियाजिपुर विद्यालय में शिक्षक है। एक घटना के कारण दो परिवारों का जीवन अंधकार मय हो गया।
होमगार्ड जवान की हत्या से जुड़ी जानकारी के क्लिक करें :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here