विधायक की नाव ने मारी टक्कर, बची कई पत्रकारों की जान

0
2073

बक्सर खबर : छठ पूजा के दौरान नाथ घाट पर गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टला। कुछ पत्रकार प्रशासन द्वारा उपलब्ध नाव पर जल्दी-जल्दी सवार होने लगे। इसी बीच सदर विधायक के लिए आवंटित बड़ी नाव नाथ घाट पहुंची। मोटर चालित वह नाव भी नाथ घाट पर किनारे खड़ी हो रही थी। इसी दौरान वह उस छोटी नाव से जा टकराई। जिस पर कुछ पत्रकार आपाधापी में सवार हो रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार रही कि शरीर से कुछ भारी-भरकम पत्रकार औधे मुंह गिर पड़े। वह तो संयोग रहा कि नाव पलटी नहीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया एक पत्रकार तो सीधे पानी से गिरने से बचे। वह तो अच्छा हुआ दोनों नाव किनारे खड़ी थीं। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हुआ कुछ यूं की जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा व एसपी राकेश कुमार छोटी नाव से गंगा भ्रमण के लिए निकले। इस बीच पत्रकार संघ के सदस्यों ने उनसे बात की। मीडिया टीम कवरेज के लिए जाना चाहती है। उन्होंने एसडीओ को नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। नाथ घाट मझोले स्तर की नाव भेजी गई। कुछ लोग उसपर आपाधापी में सवार होने लगे। तभी विधायक की बड़ी नाव वहां पहुंची और हुई टक्कर। फिर क्या था, लंबी हांकने वाले मुंह छिपाते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here