जीयर स्वामी जी, जिनके सामने कोई नहीं है वीआइपी

0
4011

बक्सर खबर : पूज्य संत जीयर स्वामी जी महाराज वैसे संत हैं। जिनके सामने पहुंचकर वीआइपी भी जमीन पर बैठने में संकोच नहीं करते। स्वयं सादा जीवन व्यतीत करने वाले संत के स्वरुप का दर्शन करते ही सामने वाले व्यक्ति का सर श्रद्धा से झुक जाता है। रामानुज सहस्त्राब्दी महोत्सव के दौरान पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रदेश और देश के कई विआइपी आते-जाते देखे गए। जिसमें बक्सर खबर की नजर पड़ी पूर्व विधायक सुनील पांडेय पर। वे स्वामी के दर्शन को पहुंचे थे।

सुनील पांडेय बिहार के दबंग छवि के व्यक्ति हैं। बावजूद इसके उनकी नम्रता स्वामी जी के सामने देखने लायक थी। आज जन की तरह वे पहुंचे। स्वामी जी का आर्शीवाद लिया और प्रसाद ग्रहण कर वापस लौट गए। इसी क्रम में जलयात्रा के दिन केन्द्रीय उर्जा मंत्री आर के सिंह भी स्वामी जी के यहां पहुंचे। वे भी स्वामी जी के सामने टाट पर बैठे नजर आए। पूर्व गृह सचिव रहे आर के सिंह फिलहाल सांसद भी हैं और उर्जा मंत्री भी। बावजूद इसके उन्होंने पूरी सादगी के साथ स्वामी जी के दर्शन किए। संत के सामने जाने पर हर व्यक्ति का हृदय सानिध्य पाने को ललाइत हो जाता है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन

उसे स्वयं से सम्मान की लालसा नहीं रहती। वह तो बस उनका आर्शीवाद पाने की कामना रखता है। वह स्वयं कहता भी है। संत के दर्शन हो जाए, यही काफी है। यही नजारा छोटे सरकार कहे जाने वाले अनंत सिंह के साथ भी दिखा। किसी के सामने भी सर नहीं झुकाने वाले अनंत सिंह श्रद्धा से हाथ जोड़े स्वामी के सामने नजर आए। इस कड़ी में राच्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी नजर आए। सुशील मोदी 2 अक्टूबर की शाम यज्ञ स्थल पहुंचे। वे भी आमजन की कतार में बैठे देखे गए। यही हाल पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन व जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here