जातपात के नाम पर बर्बाद न करें अपना कीमती वोट : विजय मिश्रा

0
307

बक्सर खबर। यह चुनाव देश की दशा और दिशा तय करने वाला है। इस लिए प्रत्येक मतदाता सोच-समझ कर मतदान करे। जाति-धर्म अथवा किसी प्रलोभन में मतदान करना। देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। आज देश के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हैं। जिससे निपटने के लिए मजबूत सरकार का होना बहुत जरुरी है। अगर देश में खिचड़ी सरकार बनी। तो यह राष्ट्र के लिए कहीं से उचित नहीं होगा। स्पष्ट बहुमत न आने की दशा में इस देश ने कई बार मध्यावती चुनाव का दंश झेला है।

एक चुनाव में देश का 600 करोड़ से अधिक रुपया खर्च होता है। देश अपना है इस लिए हम सभी को सोच विचार कर मजबूत सरकार के लिए मतदान करना चाहिए। यह बातें युवा नेता विजय मिश्रा ने कहीं। उन्होंने बक्सर खबर से हुई बातचीत में कहा कि वैसे लोगों को वोट देना बेकार है। जो अपने मतलब की राजनीति कर रहे हैं। आज भारत वर्ष पर पूरे विश्व की नजरें हैं। आपका सही निर्णय देश का मान बढ़ा सकता है। गलत निर्णय देश को पीछे ले जाएगा। ऐसे में हम लोगों को आग्रह करेंगे। राजनीतिक द्वेष भुला कर राष्ट्रहित में मतदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here