इश्क ने पहुंचाया अस्पताल, पीट कर किया बुरा हाल

0
653

बक्सर खबर। मुन्ना चौधरी घायल अवस्था में शुक्रवार को अपने गांव के पास मिले। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूत्रों के अनुसार किसी ने बुरी तरह पीट कर अधमरा सा कर दिया है। उनके पिता मुरारी चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने अशोक चौधरी को गिरफ्तार किया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं मुन्ना का उपचार अस्पताल में जारी है। धनसोई थानाध्यक्ष ददन राम के अनुसार मामला इश्क से जुड़ा हुआ है।

पन्द्रह दिन पहले यह युवक गांव की लड़की के साथ भाग गया था। दोनों को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बरामद किया गया। परिवार की दबिश के कारण लड़का अपने घर और लड़की अपने घर। इस बीच शुक्रवार को कुछ लोगों ने मिलकर मुन्ना को बहुत मारा। अधमरा कर कैथहरकला गांव के बाहर फेंक दिया। पीडि़त पक्ष का कहना है। उसे मरा समझकर वहां फेंका गया था। भगवान की कृपा वह बच गया है। पुलिस इस मामले में गहन छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here