मासूम बच्ची के हत्यारे को गुजरात ले गई सूरत पुलिस

0
4015

बक्सर खबर। गुजरात के सूरत शहर की पुलिस आज शनिवार को अनिल कुमार यादव को साथ लेकर अपने प्रदेश रवाना हो गई। उसे शुक्रवार की शाम ही गिरफ्तार किया गया था। अनिल इटाढ़ी थाना के लोहंदी (लोहनी) गांव का निवासी है। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह अपने गांव में नहीं था। लेकिन, सर्विलांस के आधार पर उसका लोकेशन धनसोई थाना के मनिया गांव में मिला। जहां उसके चाचा बाला यादव के घर से पुलिस ने दबोच लिया। पूरी रात उसे नगर थाना की हाजत में रखा गया। आज शनिवार की सुबह नौ बजे जब उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने ले जाया जा रहा था। उस समय लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए थाने के सामने जमा हो गई थी। सादे लिबास में यहां पहुंची सूरत पुलिस के अधिकारी मीडिया के बार-बार पूछने पर भी कुछ नहीं बोले।

लेकिन अन्य सूत्रों ने बताया कि अनिल कुमार गोड़दरा इलाके के सोमेश्वर कालोनी में रहता था। जिस सोसाइटी में उसका कमरा था। वहीं की तीन वर्षीय बच्ची लापता थी। परिजनों ने इसकी शिकातय वहां के लिंबायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सोसाइटी का एक कमरा बंद मिला। उसे खोलकर देखने पर अंदर प्लास्टिक की बोरी में बच्ची की लाश बरामद हुई। उसके बाद से ही अनिल की तलाश की जा रही थी। कुल नौ टीमें उसे तलाश कर रही थी। अनिल वहां से बक्सर भाग आया था। पहले वह अपने गांव लोहंदी आया। फिर यहां से चाचा के घर मनिया चला गया। जो धनसोई इलाके में पड़ता है। परिजनों को भी यह पता नहीं था कि उसने ऐसी हरकत की है। जब पुलिस ने यहां शुक्रवार को छापा मारा। उस वक्त तक उन्हें यह ज्ञात नहीं था। अनिल ने सूरत में ऐसी हरकत की है। सूरत पुलिस शनिवार को कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे लेकर गुजरात के लिए रवाना हो गई। शुक्रवार को बक्सर खबर द्वारा जारी खबर में कुछ त्रुटियां रह गई थी। जिसे आज सुधार लिया गया है।

पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here