विवादों में घिरी नगर थाना की महिला दरोगा का आन ड्यूटी वीडियो हुआ वायरल

0
5730

बक्सर खबर। नगर थाने में तैनात महिला दरोगा अंजू देवी इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। शनिवार को शहर के यमुना चौक पर उनकी वजह से जाम लग गया। कुछ लोगों ने उन्हें टोका तो बखेड़ा खड़ा हो गया। यह विवाद थाने तक पहुंच गया। जब नगर के उप मुख्य पार्षद इन्द्रप्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह का उनसे सामना हुआ। दूसरे लोग तो पुलिस के डर से सामने नहीं आए। लेकिन उप मुख्य पार्षद ने इसकी शिकायत सदर डीएसपी सतीश कुमार से की। मौके पर नगर थाना की टीम पहुंची और जाम हटा। लेकिन, महिला दरोगा ने भी उनके खिलाफ शिकायत की। आपत्ति जनक व्यवहार, महिला को छेडऩे जैसे संगीन आरोप उनके उपर लगाए। दूसरी तरफ उप मुख्य पार्षद व अन्य लोगों ने डीएसपी से उन्हें निलंबित करने की मांग की।

लेकिन, डीएसपी ने यह कहकर मामले को टाल दिया कि फिलहाल एसपी अवकाश पर हैं। उनके आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लेकिन इस बीच महिला दरोगा का एक वीडियो वायरल हुआ है। जो नगर थाना में ही उन्होंने आन ड्यूटी सूट किया है। उनका संगीत प्रेम यह दर्शाता है। वे अच्छी महिला पदाधिकारी हैं। लेकिन वर्दी की हनक ने उनको ऐसा प्रभावित किया है कि वे शहर में चर्चा का विषय बन गई हैं। हालाकि ड्यूटी के दौरान अगर राजधानी में ऐसा करता कोई पाया जाता तो वहां के एसएसपी किसी की नहीं सुनते। लेकिन यह तो बक्सर है। यहां कुछ भी जायज है। विवाद के बाबत पूछने पर सदर डीएसपी ने कहा दोनों लोगों ने शिकायत की है। इसकी जांच की जा रही है।
आप भी देख सकते हैं आन ड्यूटी महिला दरोगा का वायरल वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here