गोदाम में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

0
510

बक्सर खबर। डुमरांव में शुक्रवार की रात भीषण आगलगी की घटना हुई। राजगोला के ठीक पीछे यह गोदाम था। जिसमें अचानक आग लगी। रात तीन बजे के लगभग उठती पलटों और धमाकों की आवाज सुन आसपास के लोग जमा हो गए। मौके पर पुलिस और अग्निशामक दल की टीम पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान लगभग चार से पांच लाख रुपये की संपति जलकर राख हो गयी है।

सूत्रों ने बताया कि यह गोदाम अखिलेश कुमार उर्फ मल्लू शाह का था। उन्होंने भोजपुर के भभोरन साह का मकान किराए पर लिया था। जिसमें जेनरल स्टोर का सामान भरा था। उपर की मंजिल पर पटाखे भी रखे थे। जिन्होंने आग में घी का काम किया। सबकुछ जलकर राख हो गया। सूत्रों की माने तो मकान मालिक को यह पता नहीं था कि घर में पटाखे भी रखे गए हैं। यह इलाका सीमा सिनेमा के पास में स्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here