भगवतगीता प्रज्ञा शोध प्रतियोगिता का आयोजन

0
44

बक्सर खबर : सिविल लाइन स्थित सरस्वती विद्या मंदिर बालिका खंड विद्यालय में रविवार को प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भगवतगीता प्रज्ञा शोध प्रतियोगिता परीक्षा में का आयोजन स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कराया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालय के लगभग 119 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने प्रश्नपत्र का विमोचन कर किया। जिसमें 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे। इसके लिए 50 मिनट का समय दिया गया था। विषय की महता पर प्रकाश डालते हुए ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष डा. रमेश राय ने बताया युवा पीढ़ी में संस्कार संवद्र्धन तथा नैतिक स्तर को उंचा करने के लिए इसका आयोजन किया गया है।

डा. एसएन दुबे ने कहा भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश को आत्मसात कर चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें। इस दौरान प्रो. श्याम जी मिश्रा, सत्येन्द्र पांडेय, बिहारी तिवारी, बालेश्वर शर्मा आदि ने छात्रों का उत्साह वद्र्धन किया। परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइन, सरस्वती विद्या मंदिर अहिरौली, सरस्वती विद्या मंदिर नया बाजार, सरस्वती विद्यामंदिर चुरामनपुर, डीएवी स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया। इन्हें 31 जनवरी को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में मनोज पांडेय, देव कुमार, अजीत चौबे आदि ने सहयोग प्रदान किया।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here