गंगा में कूदा युवक, रोहतास से आया था बक्सर

0
1173

बक्सर खबर। गंगा नदी में आज सोमवार को युवक गंगा में कूद गया। रामरेखा घाट पर बैठे लोगों ने यह नजारा देखा तो दंग रह गए। लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। घटना अपराह्न चार बजे की है। प्रशासन को सूचना दी गई। गोताखोर पहुंचे तो डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ। किनारे निकाला गया तो उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। पहचान नहीं होने की स्थित में उसके कपड़ो की तलाशी ली गई।

मोबाइल फोन बरामद हुआ। फोन बंद था, क्योंकि पानी में डूबने के कारण वह काम नहीं कर रहा था। नगर कोतवाल अविनाश कुमार ने पूछने पर बताया कि फोन नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी जो जानकारी मिली है। वह रोहतास जिले के कोचस का रहने वाला है। नाम सौरभ कुमार पुत्र रामेश्वर राय है। उसने ऐसा क्यूं किया, यह जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here