गंगा दशहरा पर होगी भव्य आरती, कवि सम्मेलन की तैयारी

0
497

बक्सर खबर। गंगा दशहरा का पावन त्योहार इस माह की 24 तारीख को मनाया जा रहा है। इसे पौराणिक तरीके से मनाने की तैयारी चल रही है। मुख्य समारोह रामरेखा घाट पर आयोजित होगा। जहां सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। समारोह में इस वर्ष मिसेज इंडिया बाड़ी फिट रही किरण शोभा भी शामिल होंगी। सूचना के अनुसार वह फिलहाल बक्सर में हैं।

add

इसकी जानकारी देते हुए कपिन्द्र किशोर ने बक्सर खबर को बताया कि श्री गंगा आरती सेवा ट्रस्ट रामरेखाघाट, टीम छात्र शक्ति एवं गंगा सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से यह समारोह आयोजित है। सुबह गंगा स्वच्छता अभियान चलेगा। संध्या बेला में गंगा पूजन एवं गंगा महाआरती का आयोजन होगा। पुराने विवाह मंडप में यह आयोजन होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here