जुआ के अड्डे से ढ़ाई लाख बरामद, 12 गिरफ्तार और संचालक फरार

0
1432

बक्सर खबर। सदर प्रखंड के नदांव गांव में जुआ का अड्डा चलता है। इस बात खुलासा आज पुलिस ने किया। सदर डीएसपी सतीश कुमार ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। उनके अनुसार उनको किसी ने इसकी सूचना दी। उनकी टीम ने वहां छापा मारा। जहां से 12 लोग 2 लाख 61 हजार रुपये के साथ दबोचे गए। मौके से पुलिस ने 13 मोटरसाकिलें बरामद की हैं। सभी गिरफ्तार लोगों को आज मीडिया के सामने लाया गया। जिससे पता चला नदांव के अड्डे पर बक्सर शहर, उत्तर प्रदेश के भरौली व डुमरांव तक के लोग जुआ खेलने आते थे।

इनके नाम इस प्रकार हैं। धनंजय कुमार पीपी रोड, गौतम कुमार पीपी रोड, सोनू कुमार चुरामनपुर, वकील नोनिया नदांव थाना मुफस्सिल, मनोज तुरहा पकड़ी टोला, डुमरांव, राजकुमार सिंह वीर कुंवर सिंह कालोनी, अमित कुमार सोहनीपट्टी, विनोद शर्मा पीपी रोड, चंदन कुमार उजियार, थाना नरही, रफीक अंसारी नयाबाजार, बिजेन्द्र नाथ दुबे नदांव, मो. कैस खान बड़की सारिमपुर।

add विज्ञापन

डीएसपी ने बताया छापामारी का नेतृत्व एसआई प्रकाश लाल कर रहे थे। उनके साथ टाइगर मोबाइल और अन्य शस्त्र पुलिस के जवान थे। हालाकि इस अड्डे का संचालक पुलिस की हिरासत में नहीं आया। जैसा अक्सर पुलिस के साथ होता है। पीसी के बाद गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया। प्रेस वार्ता के दौरान मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव मौजूद थे। पुलिस ने इस मामले में 359/018 केस दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here